शहर में विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा को ही वोट करें जनता : योगी

नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी ने अध्यक्षों व सभासदों के लिए मांगा आशीर्वाद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा को अपना अमूल्य वोट देकर भाजपा अध्यक्षों व सभासदों को भारी मतों से जिताना होगा। इससे नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों का बोर्ड मजबूत होगा। वही शहर का तेजी से विकास होगा। लेकिन यह तभी संभव है, जब सभी साथ मिलकर महराजगंज नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका व नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाएंगे।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वह नगर निकाय चुनाव के दौरान मऊ पाकड़ स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायतों के विकास के लिए हम पैसा देंगे। लेकिन यह पैसा तभी जमीन पर दिखेगा, जब यहां नगर निकाय चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को जनताआशीर्वाद देंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में चौक जाने में महज 15 से 20 मिनट लगते हैं। चकाचक सड़कों से सफर करने में हर किसी को आसानी हो रही है। परतावल, पनियरा नगर पंचायतों का भी तेजी से विकास हो रहा है। नौतनवा व बृजमनगंज में भी जन सुविधाएं आम जनता तक पहुंच रही है। इन कस्बों व नगरों में विकास की अपार संभावनाएं है। इन सभी संभावनाओं पर भाजपा की सरकार कार्य कर रही है। जबकि इसके पूर्व सरकारों में इन कस्बों व नगरों तक पहुंचने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थी। दूर-दूर तक विकास की कोई कार्य नहीं दिखता था। पूर्व की सरकारों ने सिर्फ जनता को छला है।
उन्होंने कहा कि पहले इन सरकारों में माफिया, गुंडा, सिर उठा कर चलते थे। व्यापारी, नौजवान व महिलाएं अपने को महफूज नहीं महसूस करती थीं लेकिन आज माफिया, अपराधी व गुंडाअपने गले में तख्तियां लटकाकर या तो सरेंडर करने के लिए गुहार लगा रहे हैं या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। भाजपा की सरकार हर शहर व कस्बों को सेफ सिटी बना रही है। इससे हर किसी को सिर उठाकर चलने में आसानी होगी। उन्हाने कहा कि कोरोना काल में भाजपा की सरकार हर ग्राम पंचायत, हर शहर व कस्बों के एक-एक घर की मानिटरिंग कर रही थी। उन्हें फ्री में दवा, वैक्सीन और खाने के लिए चावल, दाल की भी व्यवस्था कराई थी। जबकि अन्य सरकारों में जनता परेशान थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में हर गरीब को आवास मिला है। हर परिवार को पेंशन की सुविधाएं दी गई है। 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में आज भारत की दुनिया में साख और सम्मान बढ़ा है। यहां के युवाओं को बाहर के देशों में जाने के बाद अपनी पहचान छूपाने की जरूरत नहीं है। कही भी दुनिया के अंदर संकट आता है तो वहां के लोग आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देखते हैं। मुख्यमंत्री ने महराजगंज नगर निकाय चुनाव में नगरपालिका, पंचायतों के अध्यक्षों से सभा में आए जनता से रूबरू कराया।और कहा कि अबकी बार भी आप लोग इनको अपना अमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

rkpshomnath

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

9 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

10 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

10 hours ago