प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान विश्व स्तर पर बढ़ा: मुख्यमंत्री

सूडान में फंसे लोगों को ऑपरेशन कावेरी से निकला गया, महराजगंज के भी लोग शामिल थे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मान विश्व स्तर पर बढ़ा है। सूडान में फंसे लोगों को ऑपरेशन कावेरी से निकाला गया है, जिसमें महराजगंज के भी लोग हैं। भाजपा सरकार ने इंसेफेलाइटिस को समाप्त करने का कार्य किया है। कोरोना में भी देश के लोगों को राहत देने का कार्य किया गया है। किसानों व युवाओं को सम्मान व महिलाओं व व्यापारियों को भाजपा ने सुरक्षा प्रदान किया है। डबल इंजन के सरकार के सहयोग के लिए निकायों में जीत जरूरी है। विकास की योजना में कोई भेदभाव नही है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने तुष्टिकरण का कार्य किया,हमने सशक्तिकरण का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री शनिवार को महराजगंज स्थित नवीन मंडी परिसर में नगर निकाय चुनाव के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छ व सुंदर बनाने पर भाजपा का जोर है। जिले में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री शहरी आवास, स्वनिधि योजना, पेंशन, आयुष्मान कार्ड व अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रों को मिला है। पैसा डबल इंजन की सरकार देगी, वह वास्तविक रूप से तभी सार्थक रूप में दिखेगा जब निकाय में अच्छी बोर्ड होगी। दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों के लोगों को विकासपरक बोर्ड बनाना होगा। नई नगर पंचायतो में अधिक संभावना है, सोच समझ कर मतदान करें। निकायों को स्मार्ट बनाने पर शासन का जोर है। आज अपराधी जान की भीख मांग रहा है व व्यापारी निर्भय होकर कार्य करें। कार्यकर्ता बूथ को संभालते हुए मतदान कराना सुनिश्चित करे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज ने कहा कि 2017 के बाद के प्रदेश के स्वरूप को बदलने का कार्य हुआ है। प्रदेश मे गुंडों का सफाया हो रहा है। गुंडों को मारे जाने पर हाय तौबा मचाया जा रहा है। मतदाता सोच समझ कर मतदान करें व भाजपा की विकासवादी सोच को मजबूत करें। सबका साथ- सबका विकास के तर्ज पर ही भाजपा कार्य कर रही है।
इस दौरान मंच पर जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला संयोजक संजय पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, ऋषि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

15 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

15 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

15 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago