पत्रकार हेमंत यादव की अंतिम यात्रा में हर वर्ग के लोगों ने सम्मिलित हो कर दी श्रद्धांजलि

जिले के बिड़हर घाट सरयू तट पर हुआ अंतिम संस्कार

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत सिंह यादव के आकस्मिक निधन ने समाज के हर वर्ग को भी स्तब्ध कर दिया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर जब लखनऊ से उनके खलीलाबाद स्थित आवास पर पहुंचा तो लोगों से अश्रुपूरित नेत्रों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक वरिष्ठ सपा नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि श्री यादव ने जिस बेबाकी, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया वह जिले की आवाम के लिए अविस्मरणीय रहेगा।
उन्होंने गरीबों, पीड़ितों और शोषित समाज को उनका वाजिब हक दिलाने के जुनून में अपने स्वास्थ्य की भी परवाह नहीं किया।
श्री चौबे ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि परिजनों को इस पहाड़ जैसे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
सपा नेता केडी यादव ने कहा कि हेमंत यादव पूरे जिले के लिए एक निडर और संघर्षशील पत्रकार थे लेकिन उनके लिए छोटे भाई के समान थे। उनके निधन से समाज के साथ साथ उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंची है।
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और मेहदावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय ने उनके निधन को बेहद कष्टदाई बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
वरिष्ठ पत्रकार पुनीत ओझा, पवन श्रीवास्तव, राहुल राय, शोभित पांडेय, साहिल खान, अमित पांडेय, मोनू वर्मा, राजेश यादव, जय प्रकाश ओझा, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, कृष्णा अग्रहरी, नीरज त्रिपाठी, विजय गुप्ता, रितेश उपाध्याय आदि पत्रकारों ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. हेमंत की अंतिम यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक आरसी चौधरी, अपना दल नेता पुष्कर चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुबोध यादव, धनघटा नगर पंचायत प्रतिनिधि नीलमणि, असद महताब, लोरिक यादव, रामदरश यादव, प्रकाश यादव, शैलेंद्र यादव, अशोक चौधरी, संतोष यादव, विनोद यादव, सूर्यभान यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

16 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago