विदेशों में उच्च पदों पर बैठे लोगो को मातृ भूमि पर समाज सेवा हेतु कुछ करना चाहिए-पंकज राय (सीईओ भारत)

क्वालिटी आष्ट्रीया सेन्ट्रल एशिया

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले में ऐतिहासिक गांव बीबीपुर है जहां तीन- तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू विश्राम राय, बाबू शिवराम राय ,बाबू रघुनाथ प्रसाद राय का जन्म हुआ था। इस महान विभूतियों को समाज आज भी अपना आदर्श मानता है।
ऐसे बीबीपुर की उर्वरा भूमि पर आज भी अनेकों प्रशासनिक अधिकारी, जुडिशरी में रहकर प्रदेश और देश की सेवा कर रहे हैं । वहीं कुछ लोग राजनीति में अपना स्थान बनाकर जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। तथा शिक्षक, समाजसेवी समाज को मार्गदर्शित कर रहे है ।
इस भूमि पर शैक्षणिक जगत में कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शिक्षा का संचार कर रहे हैं, उसी में एक विराटतम व्यक्तित्व जिनकी कृतित्व पर यदि प्रकाश डाला जाए तो जहां हजारों इंजीनियर क्वालिटी प्रूफ करने वाली कंपनी क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया जो सात देशो में कार्यरत है, ऐसे कंपनी में भारत की मुख्य भूमिका निभा रहे पंकज राय। उनके नेतृत्व में पिछले वर्षों बीबीपुर में स्थित 500 वर्ष पुराना ऐतिहासिक हनुमानगढ़ी मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर इस जिले में विशाल प्रसाद वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसको संबोधित करते हुए पंकज राय ने कहा था कि समाज के जो लोग अपनी मातृभूमि से दूर जाकर कुछ सार्थक कार्य कर रहे हैं उनका यह दायित्व है कि अपने जन्मभूमि के लिए कुछ करें। इसी को ध्यान में रखते हुए इस भंडारे का आयोजन अब हर साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल के दिन आयोजित किया जाएगा, सरकार कितना और कितनों के लिए करेगी। इस बैठक के साथ पंकज राय का सम्मान सुरेश चंद्र राय ,मनोज राय अध्यक्ष बार काउंसिल निजामाबाद एवं डॉ अंजनी नंदन राय सुभाष राय ,विवेक राय प्रधान प्रतिनिधि बीबीपुर तथा बृजेश कुमार राय( प्रबंधक), प्रदीप कुमार राय प्रबंध निदेशक- बाबू विश्राम राय पब्लिक स्कूल की तरफ से बुके भेंट कर सम्मानित किया गया और 4 मार्च को होने वाले वृहद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी। इस कार्यक्रम में दुर्गा शंकर राय( शासकीय अधिवक्ता), दयानंद राय, संदीप राय, सदानंद राय, राजीव रंजन राय ,राम प्रकाश गौड़ ,अजय रावत ,अनिल राय (लेखाकार) सुधीर राय ,रत्नेश राय ,श्रीकांत राय , सनी राय( प्रधान), पंकज राय( मंडल -अध्यक्ष) भारतीय जनता पार्टी ,संजय राय (कोटेदार) अमित राय, मयंक राय ,सौरभ राय, बटोही राय ,इंद्रमणि शर्मा ,भोले राय (एडवोकेट) सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे पूरे ग्राम सभा में खुशहाली का माहौल व्याप्त हैl

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकार संगठन में बड़ा बदलाव, आरके भट्ट को महामंत्री और संजय चाणक्य को नई जिम्मेदारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…

3 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

16 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

17 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

20 hours ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

20 hours ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

2 days ago