थाना प्रभारी ने घाट का किया निरीक्षण
मुंगराबाद/शाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)
छठ पर्व करीब होने के बावजूद प्रतापगढ़ रोड स्थित झलियावां तालाब मेला घाट पर सफाई ना होने से लोगो में काफी नाराजगी दिखी।झलियावां तालाब (घाट) पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।वहां सफाई का काम अधूरा है।संदीप कसेरा,ऋषिकेश दुबे, छोटे लाल पाल, जगजीवन, राजकुमार, बद्री प्रसाद मौर्या, धर्मपाल, मंदिर पुजारी माधव दास, अवधेश मौर्य, आदि लोगों ने आरोप लगाया है कि पर्व के मद्देनजर नगर पालिका की तैयारी नाकामी है। छठ मेला मात्र 1 दिन शेष रह गया है। लेकिन साफ सफाई नहीं हो रही है। इतने बड़े मेला घाट की साफ सफाई के लिए दो सफाई कर्मियों से ही काम चलाया जा रहा है।लोगो चेतावनी दी कि पर्व पर निर्धारित समय पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था ना हुई तो सफाई की अव्यवस्था को लेकर पालिका प्रशासन जिम्मेदार होगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने पुलिस बल के साथ छठ मेला घाट स्थल का निरीक्षण किया। समाजसेवी शैलेंद्र साहू ने छठ मेला घाट की निर्धारित समय पर साफ- सफाई कराने के लिए पालिका प्रशासन से गुहार लाई है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…