महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।महराजगंज जनपद के भारत नेपाल बार्डर पर स्थित ठूठीबारी कस्बे में स्थित एक विद्यालय के परिसर (भूमि) पर किसी कार्य के लिए मिट्टी खुदाई हुआ था जिसे लेकर काली मंदिर यज्ञ समिति के कार्यकर्ताओं और सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व निचलौल नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया। कोतवाली पुलिस व निचलौल नायब तहसीलदार ने बड़ी मशक्कत से लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद उपरोक्त कार्य को तत्काल रोकवाकर जेसीबी मशीन की सहायता से मिट्टी को बराबर करवाया गया। स्थानीय लोगो द्वारा विभिन्न तरह की बातों को लेकर चर्चा की जा रही है। वही काली मंदिर सैकड़ों वर्षों से आस्था का केंद्र और प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी नौ अप्रैल चैत्र नवरात्र में महायज्ञ की शुरुवात होना है।
गाड़ी तोड़ना था या जिंदगी से खेलना? आधी रात घर पर हंगामे का आरोप, धारदार…
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…
सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…
झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…
नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…