देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दिनांक 08/09/ 2022 को सुबह 10:00 बजे किसी व्यक्ति द्वारा फोन कर थाना कोतवाली देवरिया को सूचना दी गई कि, थाना कोतवाली/ नगर देवरिया स्थित राघवापुर पेट्रोल पंप के निकट एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए पकड़ कर रखा है, इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मोटरसाइकिल दस्ता में मौजूद कांस्टेबल अभिनव यादव और होमगार्ड के साथ मौके पर पहुंचे ,जहां स्थानीय लोगों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ कर रखा गया था, जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कमल कुमार महतो(जाति-सोनार) उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र गणेश लाल महतो निवासी गांधी मैदान पटना बिहार बताया। पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को थाने लाया गया ,जिससे पूछताछ की गयी । उपरोक्त कमल कुमार की दिमागी हालत ठीक नही है, वह दिमागी रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है, क्योंकि कभी कुछ कभी कुछ बोल रहा है ।उल्लेखनीय है कि उपरोक्त कमल कुमार महतो के बारे में घटना स्थल के आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि यह व्यक्ति राघवापुर के आस पास दो-तीन दिनों से दिखाई पड़ रहा था। यह सामान्य व्यक्ति जैसा नहीं दिखाई पड़ रहा था, बात बात में लोगों लोगों को अनाप-शनाप बोल रहा था।इसी क्रम में आज सुबह भी कुछ कुछ लोगों ने इसके बारे में जानकारी करनी चाही तो अनाप-शनाप बोलने लगा, जिसकी वजह से लोगों ने बच्चा चोर की आशंका व्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी।
दिल्ली में महिला प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कपड़े फाड़ने की कोशिश से…
राज्यसभा चुनाव के नतीजों से बदली सियासी तस्वीर! भाजपा की बड़ी बढ़त, यूपी में बसपा…
शारदीय नवरात्र 2026: माँ दुर्गा की आराधना से जागृत होती है जीवन की दिव्य शक्ति…
विशेष रिपोर्ट | लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास के पन्नों में 11 अक्टूबर की तारीख कई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…
लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…