भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसते लोग, उपेक्षा की मार झेल रहे हैं इंडिया मार्क हैंडपंप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। नवानगर ब्लॉक अंतर्गत अधिकांश गांवों में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लगाए गए इंडिया मार्क हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं, गायब हैं या झाड़ियों में घिरे उपेक्षित पड़े हैं। स्थिति यह है कि जहां ग्रामीणों को पेयजल की सबसे अधिक आवश्यकता है, वहीं सरकारी हैंड पंप उनकी प्यास बुझाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे है। जलालीपुर गांव का एक हैंडपंप पूरी तरह से मिट्टी में दबा हुआ है। महीनों से बंद यह नल अब सिर्फ यादों में ही बाकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे दोबारा चालू करने की कोई कोशिश नहीं की गई। वहीं कांशीराम आवास, नवानगर के पीछे स्थित हैंडपंप की हालत और भी चौंकाने वाली है ,इसका ऊपरी हिस्सा ही गायब है। यह अब एक वीरान और बेकार संरचना बन चुका है, मानो कभी अस्तित्व ही न रहा हो। पुनईपार गांव में स्थित एक अन्य हैंडपंप चारों ओर झाड़ियों और सूखे पत्तों से घिरा हुआ है। वहां तक पहुंचने का रास्ता भी पूरी तरह बंद है। यह दर्शाता है कि वर्षों से इस नल की मरम्मत या सफाई की कोई सुध नहीं ली गई है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा अनुमोदित इंडिया मार्क-II और मार्क-III हैंडपंपों की स्थापना तथा रिबोर (दोबारा खुदाई पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इंडिया मार्क-II हैंडपंप की औसत लागत 30,000 से 50,000 स्थापना सहित खर्च होता है।रिबोर की लागत 5,000 से 45,000 प्रति नल जल स्तर और मिट्टी की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। इसके बावजूद जमीनी हकीकत यह है कि पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यों को केवल कागजों पर पूरा दिखाया जा रहा है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कई स्थानों पर हैंडपंपों का नामोनिशान तक नहीं है, जबकि भुगतान कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार पंचायत सचिव, ब्लॉक कार्यालय और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक बुजुर्ग ग्रामीण ने गुस्से में कहा,हमारे वोट से सरकारें बनती हैं, लेकिन हमें पानी तक नसीब नहीं। ये हैंडपंप हमारी प्यास नहीं बुझाते, बल्कि व्यवस्था की नाकामी की कहानी कहते हैं। स्थानीय लोगो का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का जाल फैल गया है। जहां-जहां रिबोर और मरम्मत का काम दिखाया गया है, वहां हकीकत कुछ और ही है कहीं नल गायब है, कहीं बंद पड़ा है और कहीं पहुंचने लायक रास्ता भी नहीं छोड़ा गया।

Karan Pandey

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

2 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

10 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

22 minutes ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

49 minutes ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

1 hour ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

1 hour ago