हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत अब जमालपुर तक, समय सारणी में बदलाव लागू

भागलपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का विस्तार अब जमालपुर तक कर दिया गया है। इसके साथ ही रविवार से इस ट्रेन के संचालन समय में बदलाव लागू हो गया है।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 22309 (अप) हावड़ा से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी और बोलपुर शांति निकेतन, रामपुरहाट, दुमका, नौनिहाट, हंसडिहा, मंदारहिल, बाराहाट होते हुए भागलपुर दोपहर 1:15 बजे और जमालपुर 2:15 बजे पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 22310 (डाउन) जमालपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यह भागलपुर 4:22 बजे पहुंचेगी और वहां से आगे बाराहाट, मंदारहिल, हंसडिहा, नौनिहाट, दुमका, रामपुरहाट, बोलपुर शांति निकेतन होते हुए हावड़ा रात 10:05 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन को भागलपुर स्टेशन पर दोनों ओर से दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

नई समय सारणी का मुख्य बिंदु

पहले भागलपुर आगमन का समय 2:05 बजे था, अब यह 50 मिनट पहले 1:15 बजे हो गया है।

भागलपुर से प्रस्थान का समय पहले 3:05 बजे था, अब यह 1:17 बजे कर दिया गया है।

जमालपुर में यह ट्रेन शाम 4:22 बजे पहुंचेगी और 4:24 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

रैक और कोच की स्थिति

शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से 16 कोचों के साथ चलाया गया था। हावड़ा से दूसरी जगह जाने वाली वंदे भारत का रैक जोड़कर ट्रेन चलाई गई। हालांकि, रविवार से यह ट्रेन अपने नियमित स्वरूप में 8 कोच के साथ ही चलेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

2 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

3 hours ago

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव पार्क में मिला

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…

3 hours ago

IPL 2026 Final: कौन जीतेगा ट्रॉफी? शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया जीत का असली मंत्र

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक…

4 hours ago

दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका; NDRF समेत कई एजेंसियां राहत कार्य में जुटीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा…

4 hours ago

नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते 1 जून को चार घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि नवलपुर…

9 hours ago