पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र वर्ष के किसी भी माह में कर सकते है जमा-वरिष्ठ कोषाधिकारी

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में सभी पेंशनर को अपना जीवित प्रमाण पत्र माह नवम्बर एवं दिसम्बर में देने की बाध्यता समाप्त कर दी गयी है। वे अपना जीवित प्रमाण पत्र पूरे वर्ष में किसी भी माह के कार्यालय कार्य दिवस में जमा कर सकते है। जिससे पेंशनर के जीवित प्रमाण पत्र की वैधता आगामी एक वर्ष के लिए बढ़ जाती है और अपनी वैधता तिथि से पूर्व आनलाइन एवं आफलाइन किसी भी विधि से जमा कर सकते है।
उन्होंने कहा कि आनलाइन जीवित प्रमाण पत्र साइट पर जमा करने हेतु कोई भी डिवाईस जो अंगूठा/चेहरे से प्रमाणित करता हो उसमें आधार नं0, बैंक खाता सं0, आई0एफ0एस0सी0 कोड कोषागार क्र0सं0 आदि फीड करके भेज सकते है। कोषागार के कम्प्यूटर में प्रदर्शित होने पर स्वीकार कर लिया जायेगा। पेंशनर को कोषागार में आने की आवश्यकता नहीं होगी।

rkpshomnath

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

53 minutes ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

2 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

3 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

3 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

4 hours ago