आगरा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

जनपद  में 40.38 प्रतिशत हुआ मतदान

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार  जिला निर्वाचन अधिकारी(न. नि.)/जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के कुशल नेतृत्व में जनपद आगरा में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 का मतदान गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संपन्न हुआ।
 जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में नगर निगम आगरा में 37.7 प्रतिशत, समस्त नगर पालिकाओं में 64.54,तथा नगर पंचायतों में 65.28 प्रतिशत, जनपद में कुल 40.38 प्रतिशत मतदान हुआ।जनपद में स्वतंत्र निष्पक्ष, पारदर्शी ,सकुशल मतदान संपन्न हुआ। जनपद में 01 नगर निगम,05 नगर पालिका परिषद,06 नगर पंचायतों हेतु कुल 383 मतदान केन्द्र,1515 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, पूरे जनपद को 41 जोन व 128 सेक्टर में बांटा गया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी(न.नि.)/ जिलाधिकारी ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट,पीठासीन अधिकारी प्रथम द्वितीय तृतीय मतदान अधिकारी व निर्वाचन में लगे समस्त विभागों तथा कार्मिकों,व पुलिस प्रशासन, समस्त मीडिया बंधु तथा जनपद के समस्त मतदाताओं को मतदान सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। जिला निर्वाचन अधिकारी(न. नि.)/जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ने अपने कर्तव्य ,दायित्व का सत्य निष्ठा के साथ पालन किया और सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

5 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

17 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

20 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

21 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago