होलिका दहन और होली के त्यौहार के संबंध में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर होलिका दहन और होली के त्यौहार मनाने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को आक्डेनगंज पुलिस चौकी में बालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं अन्य प्रमुख मंदिरों के पुजारियों के साथ-साथ व्यापार मंडल के सदस्यों व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में होलिका दहन और होली मनाने को लेकर लोगों के संशय पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित मंदिरों के पुजारियों,व्यापार मंडल के सदस्यों व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि, होलिका दहन 24 मार्च को और रंग की होली का त्यौहार 25 मार्च को दोपहर 1:00 बजे तक मनाया जाएगा तथा उसके बाद अबीर और फूलों की होली का कार्यक्रम रहेगा।इस बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

6 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

6 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

6 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

6 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

7 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

7 hours ago