उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लार थाने में त्योहारों के दृष्टिगत शासन के आदेश के क्रम में उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक हुई ।इस बैठक में उपजिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि त्योहार पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना जितनी पुलिस की जिम्मेदारी है उतनी ही जनता की भी है। इसलिए जनता पुलिस का सहयोग कर त्योहार पर माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी अराजक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ताकि त्योहार पर शांति और सद्भाव कायम रहे । क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है तो उस व्यक्ति की सूचना मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी इस बैठक में लार थाना प्रभारी उमेश बाजपेई के साथ क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

3 minutes ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

10 minutes ago

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह और नौ में प्रवेश का मौका, आवेदन शुरू

5 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, पंजीकृत श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे…

16 minutes ago

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

4 hours ago

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

8 hours ago