जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की हुई बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सायं पुलिस लाइंस स्थित प्रेक्षागृह में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आपसी सौहार्द एवं समन्वय की स्थापित परंपरा के अनुरूप पर्व मनाने का अनुरोध किया।
डीएम ने विभिन्न दुर्गा पूजा आयोजन समितियों से जुड़े पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडालों को स्थापित करते समय आम जनमानस की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। दुर्गापूजा पंडालों को सड़कों पर न लगाया जाए। पंडाल की वजह से आवाजाही में किसी भी तरह की असुविधा न हो। डीजे एवं अन्य ध्वनि यंत्रों को निर्धारित ध्वनि सीमा के तहत ही बजाया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, त्योहारों का मूल उद्देश्य भंग करने व किसी भी अन्य तरीके ह्वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य किसी सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणी करने, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मूर्ति विसर्जन स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। इन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों से मूर्तियों के विसर्जन के बारे में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने नवरात्रि पर्व सहित अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए बिजली, पानी, साफ सफाई आदि व्यवस्था कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जाएंगे। पंडालों एवं मेला स्थलों के निकट पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति की ऊंचाई ज्यादा न रखें, डीजे पर अश्लील गाने न चलाएं एवं शांति के साथ मूर्तियों का विसर्जन करें। मूर्ति विसर्जन स्थल पर गोताखोर तैनात किए जाएंगे। एसपी ने दुर्गा पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारी पंडाल से कुछ दिनों लिए अस्थायी सीसीटीवी कैमरे लगवाने का अनुरोध भी किया इससे लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सीआरओ रजनीश राय, एएसपी डॉ राजेश सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में धर्म गुरु तथा दुर्गा पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

5 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

6 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago