झंगहा / गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
होली व शब ए बारात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर, शुक्रवार को झंगहा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी चौरी चौरा शिवम् सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा मानुष पारीख की मौजूदगी में, आयोजित बैठक में तमाम ग्राम प्रधान, धर्मगुरु व क्षेत्र के सभ्रांत नागरिक गण मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी चौरी चौरा ने कहा कि पर्व शांति एवं सौहार्द के प्रतीक होते है। सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाएं। क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा ने कहा कि प्रशासन हर कदम पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। बिना अनुमति शोभायात्रा या जुलूस निकालने पर, पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। थाना प्रभारी झंगहा गौरव राय कनौजिया ने कहा कि त्यौहार के दौरान खलल पैदा करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा । चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसको हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं।
अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान झंगहा राम बेलास यादव, रमेश विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी मोतीराम अड्डा सर्वेश राय, चौकी प्रभारी बरही राम गिरीश चौहान, अरविंद सिंह उर्फ हंटू सिंह, समेत तमाम अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाकपा एवं खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला काउंसिल सदस्य दर्शन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक…
ग्रामीणों ने कहा अगले महीने तार नही बदला तो होगा जोरदार आंदोलन सलेमपुर/ देवरिया(राष्ट्र की…
पटना(राष्ट्र की परम्परा)l शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मावकाश अवधि में शिक्षकों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया) की ओर से तुर्कमानपुर स्थित…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…