जब पती हुआ शराबी, तब महिला प्रधान ने कर ली दूसरी शादी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
विकास खण्ड अहरौला बीबी पखनपुर गांव की ग्राम प्रधान पुनीता ने पति के उत्पीड़न व शराब से तंग आकर, दूसरी शादी कर ली है। थाने पर हुई पंचायत के बाद गुरुवार को मामला स्पष्ट हो गया।
पति पिल्लू उर्फ जितेंद्र ने अपने पड़ोसी पर पत्नी को भगाने की तहरीर दी थी। जबकि महिला प्रधान का आरोप है कि पति जितेंद्र गोंड शराब पीकर मारते-पीटते थे। और अपने अधिकार का गलत प्रयोग करके सरकारी पैसे का बंदरबांट करते थे। इससे ऊबकर हमने उनसे वैवाहिक रिश्ता खत्म कर लिया है। 21 फरवरी से प्रधान पुनीता गोंड के घर से गायब होने पर, पति पिल्लू गोंड ने पड़ोसी शिव प्रसाद पर अपनी पत्नी को भगाने की तहरीर अहरौला थाने में दी थी।
प्रधान पुनीता ने दूसरे पति शिवप्रसाद के साथ एक मार्च को अहरौला थाने में हाजिर होकर बताया कि, मैंने गांव के ही शिव प्रसाद के साथ 23 फरवरी को कोर्ट मैरेज कर लिया है। पुनीता ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पेमेंट का डोंगल उपलब्ध कराने की मांग की, इस बावत मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को डोंगल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित कर दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

22 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

22 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago