बिलरियागंज में शांति कमेटी की बैठक शांतिपूर्वक संपन्न

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा) नगर पालिका परिषद बिलरियागंज थाना प्रांगण में रविवार की शाम बकरीद के उपलक्ष में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नगर पालिका परिषद के तमाम वार्ड मेंबर और संभ्रांत लोग मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन ने कहा कि यदि कहीं कुर्बानी को लेकर कुछ वाद विवाद हो तो आप लोग उसे बताने का कष्ट करें ताकि उसे समय रहते सुलझाया जा सके, इस पर दोनों संप्रदाय के लोगों ने एक स्वर में कहा कि बिलरियागंज हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक स्थान है, जहां कभी इस तरह की कोई बात नहीं हुई जिससे एकता भंग हो हम सभी लोग मिलकर एक दूसरे का पर्व मनाते हैं, और एक दूसरे के पर्व में सहयोग करते हैं।उप जिलाधिकारी ने कुर्बानी करने वालों से कहा कि आप लोग कुर्बानी के घर के अंदर करेंगे तथा प्रसाद रूपी मांस का वितरण करते समय ध्यान में रखेंगे कि रोड पर खून का धब्बा या मांस का टुकड़ा न गिरे बड़े ही सावधानीपूर्वक आप लोग मांस का वितरण करेंगे। और साथ ही साथ प्रशासन का सहयोग करेंगे। उसके बाद क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने कहा कि आप लोग शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे और शांति पूर्वक कुर्बानी करेंगे तथा पर्व को उत्साह के साथ मनायेंगे । अगर कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलती है या संभावना हो तो आप तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करेंगे कोई भी कदम बढ़ाते समय यह ध्यान रहे कि कानून हाथ में नहीं लेंगे, इसलिए आप लोग इस तरह से पर्व को मनाइए और एक दूसरे का सहयोग करें कि कानून व्यवस्था भंग न हो और प्रशासन भी पूरी तरह से आपका सहयोग करता रहे, उन्होंने कहा कि ईदुल अजहा के पर्व पर हमारे पुलिस के जवान गांव गलियों और सड़कों में भ्रमण करेंगे किसी को कोई भी दुरव्यवस्था महसूस होती है तो हमारे पुलिस के जवानों को सूचित करेंगे, जिससे हम लोग उसका समाधान निकाल सकें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
इस मौके पर प्रभारी बिलरियागंज ब्रह्मदिन पाण्डेय ने आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए सबसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

13 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

13 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago