देवरिया में पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान से युवाओं में दिखा जोश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को ग्राम बगहा मठिया स्थित बूथ संख्या 212 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष काका चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के कार्यकर्ताओं को पांच-पांच बूथ आवंटित किए गए हैं। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर एसआईआर (Special Intensive Revision) के तहत सी कैटेगरी और नो-मैपिंग मामलों की जांच एवं निस्तारण, अनुपस्थित और शिफ्टेड मतदाताओं का सत्यापन, मृतक एवं डबल वोट की पहचान कर उन्हें हटाने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस की कड़ी नजर

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बूथों पर कैंप लगाकर फॉर्म 6, 7 और 8 भरवाए जा रहे हैं, साथ ही विशेष रूप से नौजवानों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान युवाओं में जोश और उत्साह भर रहा है और सलोवा के पदाधिकारी पूरी मजबूती के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

कार्यक्रम में अजय कुशवाहा, आकाश, वीर बहादुर, मुकेश चौहान, अरविंद प्रजापति, नीरज बांसफोर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/compass-survey-200-jeae-200-je-ae.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

2 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

2 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago