कोटेदारो के लंबित बिलो के भुगतान शीघ्रातिशीघ्र किया जाय- खाद्य नियंत्रक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र०, के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेता, जिनके द्वारा वर्ष 2001-02 से वर्ष 2014-15 तक की अवधि में ए०पी०एल०, बी०पी०एल० एवं अन्त्योदय योजना के खाद्यान्न, का उठान तथा वितरण किया गया है,
(वर्तमान समय में उचित दर की दुकान संचालित हो रही हो अथवा नहीं), उन्हें परिवहन व्यय की धनराशि के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, गोरखपुर संभाग, गोरखपुर द्वारा कोटेदारों के उक्त अवधि के लम्बित बिलों के भुगतान की कार्यवाही, शीघ्रातिशीघ्र कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त संबंधित उचित दर विक्रेताओं को सूचित करते हुए बताया है कि, जिन विक्रेताओं का वर्ष 2001-02 से 2014-15 तक के परिवहन व्यय का भुगतान होना शेष है (वर्तमान में कार्यरत हों अथवा नहीं), वे 15 दिवस के भीतर अपना बिल / दावा प्रपत्र (साक्ष्यों सहित) संबंधित तहसील के पूर्ति निरीक्षक / विपणन निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। नियत समय के अन्तर्गत दावा प्रपत्र प्रस्तुत नहीं करने पर यह माना जायेगा कि समस्त संबंधित, उचित दर विक्रेताओं का भुगतान हो चुका है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

5 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago