परीक्षा की सुचिता पर विशेष ध्यान दें

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l पीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में बैठक की। बैठक का उद्देश्य परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराना है। बैठक के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्थापको और शिक्षकगणों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की सुचिता का विशेष ध्यान रखें। परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन होनी चाहिए। परीक्षा नौ केंद्रों में हो रही है, जो नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। बलिया में लगभग बीस हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे, जो न केवल बलिया से बल्कि अलग-अलग जनपदों से आएंगे। उनकी सुरक्षा और परीक्षा के समय कोई दिक्कत ना आए इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलती स्वीकार नहीं की जाएगी। नियमों का पालन करें। जरा सी गलती होने पर बचने की कोई गुंजाइश नहीं होगी।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने सभी शिक्षकगणों और व्यवस्थापको को बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। साथ ही महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए महिला कांस्टेबल और विद्यालय की ओर से महिला स्टाफ की व्यवस्था होगी। परीक्षा केंद्र में जाते समय अभ्यार्थियों के पास में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं होना चाहिए । नकल करते हुए पाए जाने पर परीक्षा नियमावलीयो के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने व्यवस्थापको को बताया कि पुरानी गलतियों से सीख ले और परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन कराए । यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को होनी है। इस अवसर पर सीआरओ अनिल कुमार अग्निहोत्री, डीआईओएस और परीक्षा व्यवस्थापक तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

2 hours ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

2 hours ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

2 hours ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

3 hours ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

3 hours ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

4 hours ago