अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अनिल बाल शिक्षा निकेतन एवं अनिल स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेरुगंज, अयोध्या द्वारा स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यह यात्रा “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” जैसे जोशीले नारों के साथ आगे बढ़ती हुई ग्रामसभा पारा हथिगो पहुंची।
गांव में प्रवेश करते ही गलियों और चौपालों में बच्चों के हाथों लहराते तिरंगे ने माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया। पारा हथिगो में दि आयुष्मान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और सभी को सूक्ष्म जलपान कराया।
इस अवसर पर प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य कमल नारायण श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अभिमन्यु यादव, सुमित तिवारी, मोनू तिवारी, रिंकू तिवारी, अभिनव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।
गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…
गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…
सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…
बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…