भीषण गर्मी में रोडवेज की बस के खराब होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है

मऊ/मोहम्दाबाद गोहना(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसे आए दिन मुख्य मार्ग पर खराब हो जाने के कारण इस भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां यात्रियों को यात्रा करने के लिए परिवहन विभाग तमाम बसें विभिन्न मार्गों पर चला रही है, वही बसों के आए दिन खराब होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को प्रयागराज से चलकर बलिया को जा रही प्रयागराज डिपो की बस संख्या यूपी 50 जीटी 9685 जो मंगलवार को प्रातः प्रयागराज डिपो से चलकर मोहम्मदाबाद गोहाना होते हुए बलिया को जा रही थी, कि यह बस दोपहर लगभग 1:00 बजे मोहम्मदाबाद गोहना बस स्टेशन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग पर ही तकनीकी खराबी के कारण अचानक खराब हो गई, ऊपर से बरस रही आग की तपिश में हुई वृद्धि के कारण यात्रियों को बस खराब होते ही जैसे मालूम पड़ा कि पहाड़ टूट पड़ा तथा यात्री परेशान हो गए लगभग आधे घंटे तक इस तपती धूप में इसी तरह परिचालक द्वारा बैठे हुए यात्रियों को किसी दूसरी बस से ट्रांसफर देकर यात्रियों को मऊ की ओर रवाना कराया गया। आए दिन परिवहन निगम की बसें के मुख्य मार्ग पर खराब हो जाने से यात्रियों को तमाम दिक्कतें हो रही हैं यात्रियों ने मांग किया है कि परिवहन निगम द्वारा जो भी बसे जिनका किलोमीटर पूरा हो चुका है उस बसों को सड़कों पर ना चलाया जाए, जिससे यात्रियों को यह दिन नहीं देखना पड़ेगा। यात्रियों ने उच्च अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

19 minutes ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

31 minutes ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

1 hour ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

1 hour ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

2 hours ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

2 hours ago