भातकोल सड़क मार्ग पर रोडवेज की बस के बंद होने से यात्री परेशान

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
कोपागंज भातकोल होते हुए आजमगढ़ को जोड़ने वाली कोपागंज-भातकोल सड़क मार्ग पर रोडवेज बस एक महीने चलने के बाद बंद हो गयी है।जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसको लेकर क्षेत्र के ग्राम सभा सोडसर निवासी वेद राय ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द रोडवेज बस चलवाने की मांग किया है।
बताते चले की कोपागंज भात कोल मार्ग पर स्थित सैकड़ो ग्राम सभा जैसे कछिकला ,सोडसर ,फैज़ुल्लाहपुर कुर्थीजाफरपुर ,चौबेपुर ,भगवानपुर भांवरकोल ,धावारियासठ दर्जनों गाँवो आदि के ग्रामीणों का मुख्य बाजार कोपागंज क़स्बा होने के चलते प्रतिदिन इस मार्ग से होकर सैकड़ो ग्रामीणों का आवागन होता रहता है। इस मार्ग पर कोई बस सर्विस न होने से ग्रामीणों को आने जाने में अत्यंत कठिनाईओ का सामना करना पड़ता था । कई बार ग्रामीणों ने इसको लेकर समय समय पर सम्बंधित अधिकारियो और मंत्रियो को पत्र लिखकर आवाज उठायी, लेकिन प्रशासन तो दूर जनप्रतिनिडियो ने भी ध्यान नहीं दिया। जबकि शासन की पहल पर करोड़ों रुपये की लागत से अब लगभग 18 किलोमीटर लंबी सड़क को काफी चौड़ा कर दिया है, बावजूद इसके इस सड़क पर न तो निजी क्षेत्र की कोई बस चल रही थी और न ही रोडवेज की।विगत 24 अप्रैल को परिवहन विभाग के अधिकारियो द्वारा रोडवेज बस का संचालन प्रारम्भ करवाया गया। लेकिन एक महीने के अंदर रोडवेज बस की सुविधा परिवहन विभाग के अधिकारियो द्वारा बिना कोई सुचना दिए बंद कर दिया गया।जिसके चलते सैकड़ो गाँवो के लोगो को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्राम सभा सोडसर निवासी हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ता वेद राय ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जल्द से जल्द रोडवेज बस चलवाने की मांग किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

51 minutes ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

1 hour ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

2 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

3 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

3 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

4 hours ago