यात्रियों को स्वयं से टिकट बनाये जाने का दिया गया प्रशिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
वाराणसी मंडल के छपरा जं स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में बुधवार 08 नवम्बर,2023 को एटीवीएम एवं यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प के माधयम से यात्रियों को स्वयं से टिकट बनाये जाने के संबंध मे जागरूकता करने के साथ प्रशिक्षित किया गया। इस बावत यात्रियों के लिए प्रातः 10.00 बजे से छपरा जं स्टेशन के सामान्य यात्री हाल में बुकिंग कार्यालय के निकट एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया । इस दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक एवं शिविर के सदस्यों द्वारा यात्रियों को बताया गया कि, आप स्वतः टिकट बना कर भीड़ भाड़ एवं लम्बी लाईन में लगने से बच सकते है । एप्प और ए टी वी एम का उपयोग करने से यात्रियों के समय एवं धनराशि दोनो की बचत होती है । यूटीएस आन मोबाइल के ई-वालेट माध्यम से टिकट बनाने पर 3% का बोनस भी प्राप्त होता है ।
छपरा जं स्टेशन पर आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 80 यात्रियों ने यूटीएस एप्प डाउनलोड कर अपना टिकट बनाया । छपरा जं से यात्रा करने वाले अधिकांश यात्रियों ने उक्त एप्प के बारे में जिज्ञासा देखी गयी और भारी संख्या में यात्रियों को जानकारी देने का सिलसिला चलता रहा । इसके अतिरिक्त
ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से भी स्वतः टिकट बनाये जाने की विधियों और उसके प्रयोग के संबंध में यात्रियों को जागरुक किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन , मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/छपरा गणेश यादव, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक(मुख्यालय) विनय यादव, वाणिज्य अधीक्षक जलाल अहमद, वाणिज्य अधीक्षक संतोष कुमार, वाणिज्य अधीक्षक नवीन प्रकाश, एवं मुख्य वाणिज्य लिपिक विनय श्रीवास्तव ने इस जागरूकता शिविर में यात्रियों को प्रशिक्षित किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर हमला, बोले- पुलिस और अपराधी एक ही टीम में

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय…

48 minutes ago

महाशिवरात्रि 2026: तमसा तट पर सजा बारह दुवारिया शिव मंदिर, श्रीराम कथा में उमड़ी श्रद्धा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही कोपागंज ब्लॉक के नौसेमर गांव…

1 hour ago

UGC NET: बलिया की अंकिता ने रचा इतिहास

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में ग्राम…

1 hour ago

पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 18 स्थानों पर जांच, 338 लोगों से पूछताछ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार…

1 hour ago

40 साल बाद बीएमसी में भाजपा का परचम, रितु तावड़े बनीं महापौर

भाजपा की ऐतिहासिक जीत: रितु तावड़े बनीं बीएमसी की निर्विरोध महापौर, ठाकरे युग का अंत…

2 hours ago

लावारिस शव मिलने पर पुलिस अलर्ट,खंगाले जा रहे गुमशुदगी रिकॉर्ड

झाड़ियों में मिला लावारिस युवक का शव, सिकंदरपुर–बलिया में फैली सनसनी सिकंदरपुर / बलिया (राष्ट्र…

3 hours ago