स्वर्ण पदक विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इण्डिया राष्ट्रीय वालीबाल (u- 17 ) प्रतियोगिता में आवासीय छात्रावास वालीबाल देवरिया के तीन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देवरिया आगमन पर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव द्वारा खिलाड़ियों को देवरिया आगमन पर सम्मानित किया गया।
देवरिया स्पोर्टस स्टेडियम में वॉलीबॉल छात्रावास के खिलाड़ी सलमान, निखिल सिंह, आदित्य गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश अण्डर 17 स्कूल गेम्स के लिए हुआ था राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 31 अक्टूबर 2023 से 4 नवम्बर 2023 तक श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) में आयोजित कि गयी थी। जिसमें उत्तर प्रदेश का पहला मैच सीएससी से हुआ, दूसरा मैच राजस्थान से हुआ, क्वार्टर फाइनल मणिपुर, और सेमीफाइनल जम्मू कश्मीर से हुआ । फाइनल में राजस्थान को 3-2, 25-16,25-18, 22-25,19-25,13-15 से हराया प्रतियोगिता के बेस्ट खिलाड़ी के रूप में सलमान रहे। उल्लेखनीय है कि यह तीनों खिलाड़ी वॉलीबॉल छात्रावास के प्रशिक्षक लालू सिंह यादव देवरिया की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, अभिमन्यु सिंह (रिन्कु) अवधेश यादव, गिरीश सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, लालू यादव, विजय पाल, शकील अहमद, शालिनी शर्मा, विकास मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

1 hour ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago