विदेश से आने वालों यात्रियों की होगी कोविड जांच

आपात स्थिति से निपटने को की जा रही पूरी तैयारी

बच्चों और बुजुर्गो का रखें विशेष ख्याल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। चीन में कोराना की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है। जिसे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में प्रभावित देशों से लौट कर आने वालों की जांच की रणनीति तैयार कर ली गई है। जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से निर्देश मिल चुका है। वहीं दिशा निर्देशों के अनुरूप हम सारी तैयारियों में जुट गए है। विदेश से आने वाले लोगों की जांच कराने की रणनीति तैयार कर ली गई है ताकि कोरोना के वैरिएंट की। जानकारी की जा सके। जनपद में स्थित सभी सरकारी अस्पतालों तैयारी की जा रही है। जहां जैसी जरूरत होगी वहां वैसी व्यवस्था हम तत्काल उपलब्ध कराने में पूरी तरह से सक्ष्म है। जिले में स्थापित आक्सीजन प्लांटो की जांच का निर्देश भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व में कोरोना रोगियों के लिए निर्धारित किए गए अस्पतालों को विशेष तौर से तैयार रहने को कह दिया गया है। जहां थोड़ी बहुत कमियां है, उसे दो-चार दिनों में दुरूस्त करने का भी निर्देश दिया जा चुका है। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में सभी एसीएमओ के साथ बैठक कर डॉ. राजेश झा ने कहा स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है सीएमओ ने बताया कि कोविड का कोई केस नहीं है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कोविड को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। नियमित जांच के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखने के लिए टीमों को जानकारी देने के साथ सतर्कत किया गया है। लोग मास्क का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में तेजी लाई जाएगी। कोरोना वार्ड को भी अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कोविड का बूस्टर डोज नहीं लगवाया है वह भी बूस्टर डोज लगवा लें। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सजग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सजग और सतर्क रहें। बच्चे और बुजुर्गो का विशेष ख्याल रखें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

6 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

8 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

8 hours ago