मध्य रेलवे के बदलापुर स्टेशन पर यात्रियों की हो रही भारी भीड़

भीड को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने की मांग हुई तेज

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )मध्य रेलवे के कल्याण स्टेशन के बाद अब बदलापुर स्टेशन और अंबरनाथ स्टेशनों से मुंबई सी एस टी और थाने, नवी मुंबई की लिए यात्रियों की भारी भीड़ लोकल ट्रेन में यात्रा करने के लिए हो रही है। हालांकि मध्य रेलवे की ओर से बड़ी संख्या में लोकल ट्रेन कल्याण, अंबरनाथ और बदलापुर के लिए चलाई जा रही हैं। किन्तु सुबह के समय यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बदलापुर स्टेशन से ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने की मांग रेलवे झोपड़पट्टी पुनर्वसन समिति के अध्यक्ष चांगदेव वानखेड़े ने रेल मंत्री से की है।
रेल मंत्री को लिखे पत्र में वानखेड़े ने बताया कि बदलापुर स्टेशन से प्रति दिन लाखों यात्रियों का आवागमन मुंबई, नवी मुंबई और थाने के लिए होता है। एक अनुमान के अनुसार लोकल ट्रेन से अधिकांश लोग यात्रा करते हैं। बदलापुर और अंबरनाथ में बड़ी संख्या में इमारतें बिल्डरों द्वारा बनाई जा रही हैं। ऐसे में मुंबई शहर और उपनगरों से बड़ी संख्या में लोग बदलापुर पूर्व तथा पश्चिम में रहने आ रहे हैं। इस कारण बदलापुर से मुंबई आने जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ हो रही है। रेलवे झोपड़पट्टी पुनर्वसन समिति के अध्यक्ष चांगदेव वानखेड़े ने रेल मंत्री को बताया कि मध्य रेलवे की ओर से बदलापुर के लिए चलाई जा रही लोकल ट्रेनें यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत चरितार्थ कर रही है। उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि बदलापुर स्टेशन पर सुबह होने वाली भीड़ का सर्वे कराकर ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने के लिए प्रयास करें।इसके अलावा बदलापुर स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने तथा वरिष्ठ और दिव्यांग यात्राओं के लिए प्लेटफार्म क्रमांक एक से स्क्लेटर सीढ़ी लगवाने की कृपा करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

10 minutes ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

13 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

17 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

17 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

17 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

18 hours ago