देश का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी: स्वतंत्र देव सिंह

जल शक्ति मंत्री सहित सांसद व विधाकयगण ने ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ पर लगायी गयी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ पर गोष्ठी और तिरंगा जुलूस निकला गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। 14 अगस्त 1947 को देश को दिए गए विभाजन की त्रासदी की स्मृति में सोमवार को जनपद में ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाया गया। हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज में भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं एवं तथ्यों पर आधारित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद प्रवीण निषाद, जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बालाल श्रीवास्तव, विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि हम लोग ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाते हुए अपनी मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते हैl जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने पड़े थे। विभाजन की त्रासदी के दुष्परिणामों की स्मृतियों को भविष्य की पीढ़ियों, आम नागरिकों को परिचित कराने हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गयाl जिसमें देश के विभाजन के परिणामस्वरूप नागरिकों ने किन-किन यातनाओं को सहा, इसका सम्पूर्ण चित्रण इसमें किया गया।
‘‘विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनप्रतिनिधिगणों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर ‘‘मौन जुलूस’’ निकाला गया।
इस अवसर पर हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज के अरविन्द आडोटोरियम में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने देश के विभाजन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विभाजन के दौर में आम नागरिकों पर की गयी जुर्मो की याद दिलाते हुए कहा कि भारत के इतिहास में काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी हैl जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीय को गहरा आघात पहुंचायाl जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक एकजुटता को पल भर में खण्डित कर दिया।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारत विभाजन की इस त्रासद स्मृति के बारे में भविष्य की पीढ़ियों को बताने और उसके दुष्परिणाम को संज्ञानित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं चिन्तन का परिणाम है कि आज पूरा देश विभाजन विभीषिका दिवस मनाते हुए त्रासदी में मारे गये और गुमनाम अपने पूर्वजों और भाई-बहनों को श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। उन्होंने विभाजन के दौरान आम जनमानस को जो दुख और पीड़ा को सहन करना पड़ा उनको अपनी शब्दों में अभिव्यक्त किया।
इसी क्रम में सांसद प्रवीण निषाद, जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान ने आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विभाजन की त्रासदी के दुष्परिणामों से उपस्थित भावी पीढ़ियों को अवगत कराया और कहा कि हमें अग्रेजों ने धर्म के आधार पर एक-दूसरे से पृथक कर दिया थाl उसी के परिणामस्वरूप हमारे देश का विभाजन हुआ। हमें इस चीज से सीख लेनी चाहिए कि आपसी फूट और वैमनस्यता सदैव विघटनकारी होती है और अब हमें उसी से सीख लेकर एकजुट रहना है। बीता हुआ समय हमें यह सीख देता है कि आने वाले समय में हम उन गलतियों को न करें, जो हमने पूर्व में किया है। हम सबको जाति, मजहब जैसे चीजों से परे रहकर हमेशा एकजुट रहना है, जिससे सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। हमारा देश विविधताओं वाला देश है, लेकिन इसके बावजूद भी हम एक है, और इसका एहसास हमें सदैव रहना चाहिए, तभी इस महान राष्ट्र की अखण्डता बनाये रखेंगें।

इस अवसर पर पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, व्यापारी नेता सर्वदा नंद पाण्डेय, सतविंदर पाल सिंह उर्फ जज्जी, शुभम राय, हैप्पी राय, उर्मिला त्रिपाठी, तारा राय, विमला सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका विनय कुमार मिश्र सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्काउट गाइड एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

21 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

22 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

22 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago