पैतृक गांव में पार्थ सारथी का जल वैज्ञानिक होने पर किया गया भव्य स्वागत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) पार्थ सारथी का जल वैज्ञानिक होने पर पहली बार अपने पैतृक गांव गागेपुर मठिया आने पर महुला से लगभग 8 किलोमीटर गाँव तक, जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
स्वागत समारोह सगड़ी तहसील के उत्तर घाघरा नदी के किनारे बसे गांव गांगेपुर में हुआ।
15 जनवरी को पार्थ सारथी यादव पुत्र राज करन यादव एवं माता का नाम इशरावती देवी(ग्राम गांगेपुर पोस्ट मठिया थाना रौनापार तहसील सगड़ी जिला आजमगढ़ ) का अपने गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर हरैया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह सहित पूर्व प्रधान रामनिवास यादव,राजलाल यादव सहायक अध्यापक, राम सिंगार,देवेंद्र कुमार और पूरे ग्राम वासी लोग मौजूद थे।
बता दें कि पार्थ सारथी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय लखनऊ,स्नातक की पढ़ाई बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी (2020)से प्रथम रैंक के साथ पूरी किए, तो वहीं पर अपनी परास्नातक की पढ़ाई आई आई टी भुवनेश्वर से (भूगर्भ विज्ञान विषय 2022) में पूरा करने के साथ ही सी एस आई आर दिसंबर 2022 में जे आर एफ उत्तीर्ण किए। आई आई टी बांबे से एम टेक कर रहे हैं। पहले ही प्रयास में यूपी एससी, जीएस आई 2023 में पूरे भारत में 19वीं रैंक हासिल कर जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार में जल वैज्ञानिक होंगे।
वही इनके परिवार में सफलता प्राप्त करना एक परम्परा की तरह है।इनके बड़े भाई करुणानिधि यादव पुत्र राजकारन यादव वर्तमान में भूगर्भ वैज्ञानी के पद पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के अधीन, ओ एन जी सी वडोदरा में कार्यरत है।इनकी शिक्षा की बात करें तो स्नातक , परास्नातक एवं एक वर्षीय डिप्लोमा(स्पेक्ट्रोस्कोपी) बी एच यू से किया साथ ही ये सी एस आई आर और यू जी सी, जे आर एफ दोनो क्वालीफाई किया है।आगे वर्ष 2019 गेट में आल इंडिया में 13वीं रैंक हासिल की। जबकि ओ एन जी सी में इन्होंने 5वीं रैंक प्राप्त किया।
आगे इनके परिवार में राज करन यादव की छोटी पुत्री चित्र लेखा यादव ने भी यू पी पी एस सी द्वारा आयोजित नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए वर्तमान में लाला लाजपत राय मेडीकल कॉलेज मेरठ में नर्सिंग ऑफीसर के पद पर कार्यरत हैं।परिवार के अन्य सदस्यों की बात करें तो इनकी बड़ी बेटी चित्रांगदा जियोग्राफी विषय में परास्नातक की उपाधि डी डी यू से प्राप्त करके वर्तमान में सफल गृहणी हैं।
पार्थ सारथी ने कहा कि यह सफलता का श्रेय माता-पिता बड़े भाई को जाती है।
घर पहुंचते हैं परिजन माता ने तिलक लगाकर स्वागत किया और सारे लोग भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामनिवास यादव, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह,प्रधान सुभाष पटेल, प्रधान अरुण पटेल, प्रधान तहसीम, सुनील सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

8 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

8 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

8 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

9 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

9 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

17 hours ago