अभिभावक अध्यापक बैठक सम्पन्न

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय जय नगर नम्बर-2 पर शासन के मंशा के अनुरूप दिन में 10 बजे से 12 बजे तक अभिभावक, प्रबंध समिति एवं अध्यापक की बैठक विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अवधेश मालवीय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।बैठक के लिए नामित अधिकारी एआरपी आशुतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में बैठक हुई।बैठक की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस द्वारा कार्यक्रम सरस्वती वन्दना से प्रारम्भ हुआ, उसके बाद आशुतोष शर्मा ने कहा कि गुरुवार के इस बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय में बच्चों के नामांकन एवं विद्यालय में बच्चों का ठहराव डीबीटी के माध्यम से बच्चों को यूनीफॉर्म निपुण विद्यालय एवं निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विस्तृत रूप से जानकारी दिये।ए आर पी शर्मा ने बताया कि अभी इस सत्र का पैसा खाते में नहीं गया है जो इसी माह में प्राप्त हो जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अवधेश मालवीय ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सरकार सरकारी विद्यालयों में काफी सुधार कर रहा है और प्राथमिक विद्यालय जय नगर नम्बर-2 अपने कार्यो को सुन्दर गति के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेन्द्र यादव, आनंद कुमार,विकास मद्देशिया सभासद , श्री संतोष सिंह, श्री बिरजू प्रसाद, किरन देवी, काजल, ममता देवी, पिंकी देवी ,आरती देवी ,रूबी देवी, मीना देवी ,सूर्य भान प्रसाद ,रिंकू देवी, सुमन देवी ,रानी, सुमित्रा देवी, कुसुम सिंह, गायत्री देवी ,मंजू देवी, आशा देवी, आशा यादव ,अर्चना त्रिपाठी, मुन्नी देवी, संगीता देवी ,सुमन देवी ,नीलम कुमारी ,दुर्गा देवी, पूनम ,मीना ,सोनी, पुनीता ,बिजली देवी, मालती, अंशु देवी, रूबी देवी, फूलती देवी ,माला, खुशहाली, मैना आदि सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस द्वारा आए हुए सभी अभिभावकों एवं नव नियुक्त सभासद को बैज लगा कर स्वागत कर आभार प्रकट किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजकुमार चौहान हत्याकांड का बड़ा खुलासा, 5 और आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…

19 minutes ago

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्रों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक झलकियां

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…

1 hour ago

27-28 मार्च को होगी ऑरईटी, एडमिट कार्ड जारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET-2025) 27 और…

2 hours ago

सपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, एसआईआर पर हुई चर्चा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और…

2 hours ago

कमर्शियल एलपीजी आवंटन 50% तक बढ़ा, व्यापारिक वर्ग को राहत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l भारत सरकार ने कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए…

2 hours ago

मिशन शक्ति 5.0 के तहत त्वरित कार्रवाई 24 घंटे में गुमशुदा महिला बरामद

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर संचालित “मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना जैतीपुर पुलिस…

2 hours ago