शिवालयो में लगा भक्तों की भीड़

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ सावन मास के 10 वादिन स्थानीय कस्बे के विभिन्न शिव मंदिर एवं शिवालयों में भक्तगण सुबह मंदिर पहुंचकर, विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त की। इसी क्रम में स्थानीय कस्बे के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का एक विशेष महत्व है, यहां भक्तगण स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से आकर प्रत्येक दिन भगवान शिव का पूजन कर अपने परिवार की सुख समृद्धि हेतु कामना करते हैं एवं मंदिर परिसर में समय-समय पर हवन पूजन के पश्चात भंडारा करके लोगों को प्रसाद भी बांटते हैं, श्रावण मास में मंदिर में प्रत्येक दिन काफी भीड़ जमा रहती है। मंदिर के पुजारी मुकुंद पाठक एवं विग्नेश पाण्डेय का कहना है कि इस वर्ष सावन 59 दिन का है और इसका विशेष महत्व है जो भी भक्तगण सावन मास में रुद्राभिषेक करा कर लोगों को भंडारा कराते हैं एवं स्वयं ग्रहण करते हैं, भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस अवसर पर सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव का दूध दही खीर बेलपत्र धतूर भांग आदि चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किए, बाद में मंदिर के पुजारी ने सावन मास में उपस्थित लोगों को भगवान की कथा सुनाई तथा लोगों में प्रसाद वितरित किए।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

10 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago