भारत-नेपाल सीमा पर दिन-दहाड़े तस्करी जारी,तस्कर माफियाओं के आगे सुरक्षा एजेंसियां हुई फेल

पुलिस चौकी के सामने से तस्करों के गुजर रहें पिक-अप, ग्रामीणों में आक्रोश

भारत नेपाल सीमा के लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी का मामला

कस्टम विभाग और स्थानीय पुलिस पर तस्करों से मिली भगत का लगा रहे ग्रामीण आरोप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन के उजाले में ही पिकअप गाड़ियां भारी मात्रा में सामान लेकर भारत- नेपाल सीमा पार कर रही हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मौन बनी हुई हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह तस्करी अब इतनी आम हो गई है कि उनके जीवन पर भी संकट खड़ा हो गया है।जो आमजन मानस इस नजारे को देखकर अपने आप को असुरक्षित मान रहा है । यही नही सीमावर्ती गांव लक्ष्मीपुर खुर्द, रेघहियां, मटरा, धमउर,शीतलपुर और बहुहार में तस्करों द्वारा हजारों बोरियां खाद्यान्न सामग्री और अन्य सामान अवैध रूप से गोदामों व घरों में जमा किया जा रहा है। इन इलाकों में तस्करी का नेटवर्क बहुत मजबूत हो चुका है, और सुरक्षा एजेंसियों की निष्क्रियता से तस्करों के हौसले बुलंद हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है और बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा को लेकर काफी चिंतित रह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तस्करी के कारण उनके क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवा-जाही बढ़ गई है। रात-दिन पिक-अप गाड़ियों की आवाजाही से सड़कें असुरक्षित हो गई हैं, जिससे बच्चों और आम नागरिकों के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। कई बार देखा गया है कि तस्कर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की चौकियों के सामने से ही बेखौफ होकर माल ले जाते हैं और सीमा पार करा देते हैं।ऐसे में सवाल उठ रहा हैं कि आखिर यह तस्करी सुरक्षा एजेंसियों की नाक के नीचे से कैसे संचालित हो रही है? क्या इसमें मिली-भगत है या फिर सुरक्षा में कोई बड़ी चूक हो रही है? हालांकि भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां से कई तरह की प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी की संभावना बनी रहती है। प्रशासन ने जल्द कार्यवाही नहीं की तो आने वाले समय में तस्करी का यह नेटवर्क और भी मजबूत हो सकता है, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होगा, बल्कि कानून-व्यवस्था भी प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तस्करी पर तुरंत लगाम लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस सम्बन्ध मे निचलौल कस्टम अधीक्षक ने कहा कि अगर तस्करी की गतिविधियां पाई जाती हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पर सुरक्षा को और सख्त किया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

44 minutes ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

5 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

5 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

6 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

6 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

6 hours ago