फिर हुई दिनदहाड़े चोरी से दहशत

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में तीन दिनों में दिनदहाड़े दूसरी बार हुई चोरी की घटना

तुरकपट्टी/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी, कुशीनगर. तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। बुधवार को किशुनदेव पट्टी में हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। दिन के 3 बजे अज्ञात चोरों ने नगदी और सोने के अंगूठी सहित करीब 1 लाख रुपए चुरा कर फरार हो गए। अभी 2 दिन पूर्व ही बरवा राजापाकड़ में दिन दहाड़े चोरी की घटना हुई थी।
ज्ञात हो कि रामचंद्र व दशरथ पुत्रगण विंध्याचल एक ही मकान में रहते हैं। वर्तमान में छोटे भाई दशरथ का परिवार हिसार में रहता है तथा रामचंद्र का परिवार इसी घर में रहता है। बुधवार को रामचंद्र पुराने वाले घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ घर से पचास मीटर की दूरी पर मजदूरों के साथ अपना नया मकान का निर्माण करा रहें थे। घर के पीछे नहर और झाड़ीदार वृक्ष मौजूद है, इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर घर में गए और दोनों भाईयों के बक्से तोड़ डाले। रामचंद्र ने बताया कि चोरों ने 10 हजार नगद, 4 सोने की अंगूठी, कीमती साड़ियां और अन्य कपड़ो पर हाथ साफ किया। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

30 minutes ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

33 minutes ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

2 hours ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

2 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: कार-बुलेट की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर

टक्कर के बाद कार नहर में गिरी, जेसीबी से निकाली गई तथा घायलों को गोरखपुर…

2 hours ago

अजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के अधिकारियों से पूछताछ

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ…

2 hours ago