हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पंडित राहुल सांकृत्यायन का जन्मदिन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
राहुल सांकृत्यायन स्मृति केंद्र आजमगढ़ के तत्वाधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पंडित राहुल सांकृत्यायन की 131 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः कालीन कलेक्ट्रेट स्थित महापंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसमें संस्था अध्यक्ष प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी, उपाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, गुड्डू तिवारी, सुभाष चंद तिवारी, कुंदन शशि राय आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में प्रसिद्ध साहित्यकार जगदीश प्रसाद बरनवाल कुंद के पुस्तकालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश प्रसाद बरनवाल कुंद ने की। संचालन संस्था के अध्यक्ष प्रेम नारायण पाण्डेय प्रेम ने किया। सर्वप्रथम महापंडित राहुल सांकृत्यायन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पण्डित राहुल सदा सत्य की खोज में रहे। मुख्य वक्ता के रूप में दुर्गा स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदेश्वर आजमगढ़, हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि राहुल 36 भाषाओं के ज्ञाता थे और उन्होंने घुमक्कड़ शास्त्र भी लिखा है, सैर कर दुनिया की गाफिल जिंदगानी, फिर कहां जिंदगानी गर रही तो नव जवानी फिर कहा,अपने अध्यक्षीय भाषण में बताया कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे चाहे हिंदी साहित्य की समस्त विधाओं की कहानी, उपन्यास, नाटक, कविता, आलोचना, समीक्षा, संपादन आदि मे पारंगत थे, इसके साथ ही राजनीति, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, दर्शन आदि जीवन की जितनी भी प्रक्रियाएं हैं, सभी में एकआधिपत्य था। केंद्र के अध्यक्ष, संरक्षक, उपाध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रवेश कुमार सिंह को अंगवस्त्रम व बुके देकर के सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के अंतिम दौर में प्रभात कुमार बरनवाल ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान सुभाष चंद्र तिवारी, कुंदन, शशि राय, पंकज यादव, सुंदर, प्रोफेसर मदन मोहन पाण्डेय, शंभू नाथ मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

14 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

17 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

26 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

31 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

39 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

44 minutes ago