कांग्रेसियों ने मनाया पंडित नेहरू की जयंती
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री ,आजादी के महानायक पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।इस दौरान सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार थे।उन्होंने देश के आर्थिक, सामाजिक, और राजनीतिक सुधारों के लिए महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत कर देश का सशक्त बनाने का काम किया।जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन विलासिता को त्याग कर राष्ट्र के लिए समर्पित रहा।आज उनके द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों के दम पर ही देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा है।देश के उन्नयन के लिए कई कल कारख़ानों की स्थापना किया। कार्यक्रम को किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी,राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, दीनदयाल यादव,विजय शेखर मल्ल, नागेन्द्र शुक्ल,आलोक त्रिपाठी राजन,सुनील द्विवेदी, भरत मणि त्रिपाठी, राजकुमार यादव, शहनवाज जफर,डॉ एसके पाठक,डॉ दिनेश मिश्र, कमलेश मिश्र, संजीव मिश्र, रमाशंकर यादव, जयप्रकाश पाल,बालमुकुंद मिश्र, धर्मेन्द्र पांडेय, सुबाष राय सैथवार,महेन्द्र अम्बेडकर, मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, जवाहरलाल बरनवाल, वीरेंद्र त्रिपाठी, जब्बार अहमद,राशिद अंसारी,रीता देवी,मुहम्मद इमरान आदि ने सम्बोधित किया।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…