अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर नमन किया गया

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा )l मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, उन्हें नमन किया गया। मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही ने दीनदयाल चौक में स्थित उनके आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा के नगला चन्द्रभान गाँव में हुआ था, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। पं. उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद को दृष्टि दी। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के साथ-साथ उनकी साहित्य में भी गहरी रूचि थी। उनका निधन 11 फरवरी 1968 को हुआ।
महेश उमर ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा के सूत्रधार एवं समर्थक थे, जिसमें राष्ट्रभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी थी। राजनीति में कथनी और करनी में अन्तर न रखने वाले इस महापुरुष ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था बनाये रखी। हिन्दुत्ववादी चेतना को वे भारतीयता का प्राण समझते थे।
इस दौरान सुरेश पटवा, श्रीकान्त सोनी, सुरेश मिश्र, मोहन तिवारी, राजकुमार निगम, बबलू तिवारी, शिवानंद पटवा, वीरू गुप्ता, हन्नी मोदनवाल, दिलीप निगम, संजय दुबे, लक्ष्मण निषाद, सूरज सोनकर, शेषनाथ देववंशी, हरिश्चंद्र बर्नवाल, जय प्रकाश गुप्ता, दुर्गेश यादव, कैलाश सोनकर, कन्हैया लाल वर्मा, बबलू रस्तोगी, प्रहलाद यादव उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूरिया की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 176 बोरी जब्त, दुकान सीज, FIR के आदेश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जनपद आगरा में उर्वरकों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्त…

7 hours ago

शताब्दी समापन पर विराट किसान मेला का डीएम ने किया शुभारंभ

आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के बाह क्षेत्र स्थित वटेश्वर धाम प्रांगण में भारत रत्न,…

7 hours ago

महादेव का मार्ग: शास्त्रों में वर्णित अंतःशिव की साधना

🔱 शिव-शक्ति का जागरण: जब चेतना स्वयं महादेव बन जाती है(शास्त्रोक्त शिव कथा)“शिव को जानना,…

7 hours ago

अंक राशिफल 26 दिसंबर 2025: आज का मूलांक भविष्यफल

पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा) द्वारा प्रस्तुत अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार व्यक्ति के जीवन…

7 hours ago