अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का किया गया आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य अतिथि एम.एल.सी. श्री धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आज गंगा बहु‌द्देशीय सभागार में अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एम.एल.सी धर्मेन्द्र सिंह ने अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर को मालवा राज्य की पूर्व रानी के रूप में जाना जाता है। अहिल्याबाई होल्कर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास प्रसिद्ध सुबेदार मल्हारराव होल्कर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी थीं। वे अपने समय की बहुत बड़ी समाजसेवी थीं। इन्होंने धर्म, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये। अपने राज्य में इन्होंने न्याय और सुशासन कायम रखा, भ्रष्टाचार पे रोक लगायी और कानून व्यवस्था को बनाये रखा। इन्होंने अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए 250 से अधिक मन्दिरों का निर्माण कराया। सार्वजनिक रूप से जनसमस्याओं का निस्तारण की अवधारणा लागू की। मुख्य अतिथि द्वारा सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को विशेष कर महिला प्रतिनिधियों को अहिल्याबाई होलकर जी से प्रेरणा लेकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा भी विस्तृत प्रकाश डाला गया। सुरेन्द्र सिंह,भाजपा नेता द्वारा इस कार्यक्रम का संयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मेलन में उपस्थित समस्त आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

21 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

23 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago