चित्रकला प्रशिक्षण: प्रतिभागी सीख रहे हैं कला की बारीकी

बिछुआ/मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय, बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चल रहे ऑनलाइन चित्रकला कार्यशाला में फ्यूजन एकेडमी, दिल्ली द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह चित्रकला प्रशिक्षण संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉक्टर आर.पी. यादव के संरक्षण और स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉक्टर संतोष उपाध्याय एवं संयोजक डॉक्टर फरहत मंसूरी के मार्गदर्शन में 1 दिसम्बर 2022 से जारी है।
यह प्रशिक्षण फ्यूजन एकेडमी की संस्थापिका शाजिया सरदेशमुख के द्वारा दिया जा रहा है। इसमें अभी तक विद्यार्थियों ने पेंसिल शेडिंग, स्केचिंग आदि सीख चुके हैं। प्रशिक्षक व एकेडमी की फाउंडर श्रीमती सरदेशमुख ने बताया कि आने वाले दिनों में वाटर कलर, स्टिल लाइफ पेंटिंग, हैंड पेंटेड नेम प्लेट भी सिखाएंगी।
प्रशिक्षण की संयोजक डॉक्टर फरहत मंसूरी ने बताया कि प्रशिक्षण को सफल बनाने में डॉ. विवेक तिवारी, मनीष पटेल, डॉ. अजीत डेहरिया, शशि उइके एवं कु. शिवानी सोनी, डॉ. वैशाली गुप्ता सहित पूरे महाविद्यालय परिवार का सरहनीय योगदान है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

1 hour ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

1 hour ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

1 hour ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

2 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

8 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

8 hours ago