पिकअप व बाइक में आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर चट्टी के समीप पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को शाम लगभग चार बजे तेज रफ्तार पिकअप व बाइक में आमने-सामने की टक्कर में, बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। बताया जाता है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुरा (संवरा) गांव निवासी वीरबहादुर राम (22) अपनी पत्नी संध्या देवी (20) के साथ सिकंदरपुर से दवा लेकर अपने गांव लौट रहा था।इस दौरान रास्ते में रसड़ा-बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के पास एक बस से ओवरटेक करके आगे निकलने की चक्कर में सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप से बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की मदद से घायल दंपती को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वीरबहादुर की लगभग ग्यारह महीना पहले सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गाजीपाकड़ गांव में शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार वीरबहादुर अपनी पत्नी संध्या को बाइक से लेकर दवा के लिए सिकंदरपुर गया था। वहां से दवा लेकर पत्नी के साथ अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में दोनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

13 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

14 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

14 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

14 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

15 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago