कार की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के बखिरा-सहजनवां मार्ग पर ग्राम धनखिरिया के पास हुई। दुर्घटना में कार सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर घटनास्थल पर पंहुचे बखिरा पुलिस चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पंहुचाया ।
पुलिस चौकी प्रभारी बखिरा जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम गोविन्दपुर बढ़ना थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर निवासी राम सुमेर निषाद 40 पुत्र त्रिलोकी बखिरा से सहजनवां की तरफ जा रहे थे। समय लगभग तीन बजे अपराह्न वह बखिरा थानाक्षेत्र के ग्राम धनखिरिया के सामने पंहुचे ही थे कि सामने से आ रही कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर इतना तेज था कि बाइक सवार राम सुमेर की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गईं। दुर्घटना में कार संख्या यूपी 58 एबी 6294 तथा बाइक संख्या यूपी 53 बीवाई 7899 क्षतिग्रस्त हो गई ।
थानाध्यक्ष बखिरा श्याम मोहन ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बखिरा पुलिस चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह पंहुचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

34 seconds ago

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

2 hours ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago