पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद भाव के सुनिश्चित करे-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु पटल सहायकों,राजस्व अधिकारियों लेखपालों कानूनगो कर्मचारियों व मातहतों के साथ तहसील सदर सभागार में बैठक कर दिए गए दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर अपने-अपने कार्यों को संपादित करने का निर्देश दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर नेहा बंधु ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक धरौनी के कार्यों को वरीयता क्रम में रखते हुए निस्तारण बिना किसी भेदभाव के निस्तारित करने का कार्य करें जिससे ग्राम वासियों को धरौनी वितरित किए जा सके ।शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व पात्रों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का आदेश दिया।कहा कि पीड़ित जनता को त्वरित न्याय मिले।भू राजस्व सम्बंधित मामलों को अनावश्यक न लटकाएं।आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों को भी निष्पक्षता से निपटाने की सलाह दी। धारा 24 आय जात निवास के प्रार्थना पत्रों को लटकाने का कार्य न करें समय से मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट लगाने का कार्य करें कहा कि किसी भी काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंकड़ों की बाजीगरी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।इस मौक़े पर सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार श्रीवास्तव नायब तहसीलदार विकास कुमार नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार अरविंद पांडेय रजिस्टार कानूनगो राजरत्ना राजू सिंह सहित समस्त कानूनगो लेखपाल व पटल प्रभारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

3 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

3 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

10 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

11 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

11 hours ago