बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बाइक से अपने बहन के घर से वापस लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में रविवार को दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।उधर मौके का फायदा उठाया चालक फरार हो गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के रहने वाले वीरू निषाद 27 वर्ष पुत्र महेंद्र निषाद कसया थाना क्षेत्र के गुरहमिया गांव अपने बहन के घर गए थे।रविवार रात बाइक से वापस घर लौटने के दौरान तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर चौराहे के समीप पहुंचे थे।कि कसया देवरिया मेन मार्ग पर विपरीत दिशा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए।जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।उधर मौके का फायदा उठाया चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।दो दिन पूर्व मृतक के चाचा ट्रक चालक हरेन्द्र की हत्या हुई थी।अभी परिजन ग़म में डूबे हुए थे।कि एक बार फिर परिजनों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा।पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले कर थाने आई।
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशालय के अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों…
मथुरा(राष्ट्र की परम्परा)ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगर के आजाद नगर वार्ड में मंगलवार को सुबह एक किशोर ने अपने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…