बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बाइक से अपने बहन के घर से वापस लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में रविवार को दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।उधर मौके का फायदा उठाया चालक फरार हो गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के रहने वाले वीरू निषाद 27 वर्ष पुत्र महेंद्र निषाद कसया थाना क्षेत्र के गुरहमिया गांव अपने बहन के घर गए थे।रविवार रात बाइक से वापस घर लौटने के दौरान तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर चौराहे के समीप पहुंचे थे।कि कसया देवरिया मेन मार्ग पर विपरीत दिशा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए।जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।उधर मौके का फायदा उठाया चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।दो दिन पूर्व मृतक के चाचा ट्रक चालक हरेन्द्र की हत्या हुई थी।अभी परिजन ग़म में डूबे हुए थे।कि एक बार फिर परिजनों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा।पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले कर थाने आई।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…