दर्दनाक: तीन वर्षीय मासूम को डंफर ने रौंदा, मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थानान्तर्गत राम-जानकी मार्ग पर स्थित खरचा गांव के निकट सिकरीगंज की ओर से तेज रफ्तार आ रहे एक डंफर ने सड़क पार रहे खरचा गांव निवासी तीन वर्षीय मासूम बालक को रौंद दिया। जिससे मासूम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डंफर वाहन को चालक सहित भागने नही दिया और दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पौली पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश राय हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर डंफर वाहन को चालक सहित कब्जे मे लेते हुए धनघटा थाने पहुंचा दिया। साथ ही मासूम बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार खरचा गांव निवासी ज्वाला प्रसाद तिवारी अपने पुत्र दीपक तिवारी दीपू के तीन वर्षीय बेटे देवांश तिवारी को पैदल लेकर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार की दुकान पर गए थे। जहां सामान खरीदकर बच्चे को साथ लेकर पैदल घर आ रहे थे कि पैदल राम-जानकी मार्ग पार करते समय सिगरीगंज की ओर से आ रही हुए तेज रफ्तार डंफर नंबर एनएल 07-
एए 2595 को लेकर चालक, राजस्थान प्रान्त के अलवर जिले के सनवतसर निवासी रोशन लाल मीणा पुत्र शिम्भू दयाल मीणा ने ज्वाला प्रसाद तिवारी और तीन वर्षीय देवांश तिवारी को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई जबकि ज्वाला प्रसाद तिवारी का इलाज चल रहा है।
दीपक तिवारी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

6 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

6 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

6 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

7 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

7 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

7 hours ago