राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान के बीज उपलब्ध

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा ने जनपद के किसान भाइयों को अवगत कराया है कि जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान के बीज उपलब्ध हो गए है। उन्होंने बताया कि जनपद की सबसे प्रचलित एवं किसानों ने लोकप्रिय धान प्रजाति सांभा मंसूरी (बी पी टी 5204), गोल्डन मंसूरी (एम टी यू 7029), सरयू-52, सी ओ-51, धान पंत-24 उपलब्ध हो गई है। सीओ-51 ऐसी प्रजाति है जो 100 से 105 दिन में तैयार हो जाती है, धान की फसल जल्दी लेनी हो तो धान प्रजाति सी ओ-51 का प्रयोग करें। पंत-24, सरयू-52 एवम सी ओ-51 मोटी श्रेणी में धान प्रजाति है। आधारीय महीन धान रुपया 3970.00 प्रति कुंटल, मोटा धान रुपया 3940.00 प्रति कुंटल जबकि प्रमाणित धान बीज के महीने श्रेणी का रुपया 3824.00 प्रति कुंटल एवं मोटे धान का रुपए 3796.00 प्रति कुंतल है। बीज पर 50 फीसद अनुदान किसानों को उनके बैंक खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से दिया जाएगा। किसान भाई बीज को प्राप्त कर ट्राइकोडरमा से शोधित करके नर्सरी तैयार करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

8 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

8 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

8 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

9 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

9 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

9 hours ago