राजकीय बीज भंडारों पर धान के बीज उपलब्ध

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने जनपद के कृषकों को सूचित किया है कि राजकीय कृषि बीज भंडारों से किसानों को खरीफ की फसलों में धान के बीज का वितरण शुरू हो गया है। इस बार धान के बीज पर अनुदान/सब्सिडी एट-सोर्स देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10 वर्ष से कम की धान प्रजाति पर केंद्र सरकार प्रति कुंतल 2000 रुपया यानी 20 रुपया प्रति किलोग्राम और राज्य सरकार 600 रुपया यानी 06 रुपया प्रति किलोग्राम अनुदान दे रही है। जबकि 10 वर्ष से पुरानी धान प्रजातियों पर अनुदान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का क्रमशः रू0 1000.00 एवं 300.00 रुपया प्रति कुंतल है। बीज वितरण का कार्य पॉइंट ऑफ सेल मशीन से किसान का अंगूठा निशान लगा कर किया जा रहा है। धान के मोटे आधारीय बीज का मूल्य रुपया 4330.00 प्रति कुंतल जबकि प्रमाणित बीज का मूल्य रुपया 4193.00 प्रति कुंटल है। इसी तरह से धान के महीन आधारीय बीज का मूल्य रुपया 4360.00 प्रति कुंतल जबकि प्रमाणित बीज का मूल्य रुपया 4223.00 प्रति कुंटल है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि वर्तमान में सभी राजकीय कृषि बीज भंडार एवं कृषि रक्षा रसायन इकाईयों पर एक-एक ई-पॉस मशीन उपलब्ध करा दी गई है। किसान आधार कार्ड के साथ राजकीय कृषि बीज भंडार से ई पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर बीज ले रहे हैं।
ई-पॉश में आधार नम्बर और बीज की प्रजाति एवं मात्रा डालने के बाद बीज अनुदान काट कर दिया जा रहा है। बकायदा अनुदान की गणना के साथ पर्ची निकल आती है। धान की 10 साल से ऊपर की प्रजाति पर केंद्र से 10 रुपये और राज्य से 3 रुपये प्रति किलोग्राम या 50 फीसदी में जो कम हो अनुदान मिल रहा। इसी तरह 10 साल से कम की प्रजातियों पर केंद्र सरकार 20 रुपये और राज्य सरकार 06 रुपये प्रति किलोग्राम या 50 फीसदी में जो भी कम हो नकद अनुदान दिया जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि धान की उपलब्ध प्रजातियों में जनपद में मोटा धान एनडीआर 2065- (आधारीय), पंत -24,CO51 जबकि महीन धान सांभा मंसूरी बीपीटी 5204 आधारीय),सियाट् 4 स्वर्णा मंसूरी MTU 7029, एच यू आर, 917 संभा सब 1 राजकीय कृषि बीज भंडार पर वितरण के लिए उपलब्ध करा किसान भाईयों को वितरित भी कराया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

5 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

8 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

8 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

8 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

8 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

8 hours ago