Categories: Uncategorized

एसडीएम पयागपुर के औचक निरीक्षण में बंद मिला धान क्रय केंद्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर के ग्राम पहलवारा के सहकारी संघ लिमिटेड में खुला धान क्रय केंद्र का उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया जहां धान क्रय केंद्र बंद मिला। जिस पर उप जिलाधिकारी ने जिला अधिकारी बहराइच को पत्राचार किया है।
एसडीएम पयागपुर ने बताया कि सहकारी संघ लिमिटेड पहलवारा गांव में स्थित शासन की तरफ से धान क्रय केंद्र खोला गया था जहां धान खरीद न होने की सूचना पर औचक निरीक्षण किया गया जहां धान क्रय केंद्र बंद रहा जबकि बगल में क्षेत्रीय सहकारी समिति पर सचिव पाटेश्वरी पांडे खाद का वितरण करते मिले एसडीएम के पहुंचने पर राम बहादुर सेवक जमुना राजदेव गुरु प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि सरकार की तरफ से सहकारी संघ लिमिटेड में खोला गया धान क्रय केंद्र केवल शोपीस बना हुआ है।
आज तक यहां केंद्र प्रभारी आए नहीं जिससे धान खरीद नहीं हो पाई है। एसडीएम ने इसको गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी बहराइच को पत्राचार किया है उन्होंने बताया की लापरवाही बरतने वाले केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

60 minutes ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

1 hour ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

2 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

2 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

2 hours ago