ड्रोन से निगरानी सात दिन में उतरवाए गए 100 लाउडस्पीकर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। संभल हिंसा के मद्देनजर मऊ जिले में ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। इसके तहत एहतियातन सात दिन में सभी थानों में 100 से अधिक लाउडस्पीकर उतरवाए गए। एसपी इलामारन ने बताया कि जिले में 24 नवंबर से विशेष अभियान के तहत ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है, इसके तहत अब तक शहर कोतवाली क्षेत्र में 31, दक्षिण टोला में 30, सरायलखांसी में 7, घोसी में 34, दोहरीघाट में 2, कोपागंज में 6, मोहम्मदाबाद गोहाना में 45, चिरायाकोट में 12, रानीपुर थाने में 13, मधुबन थाने में 12, हलधरपुर थाने में 12, रामपुर थाने में 6 धार्मिक स्थानों पर लाउड स्पीकर का प्रयोग करते मिले हैं। इसमें मानक के विपरीत पाए गए लाउड स्पीकर की संख्या 165 हैं।इसमें सबसे ज्यादा मुहम्मदाबाद गोहाना में 43, घोसी में 33 हैं। जबकि शहर कोतवाली और हलधरपुर थाना में यह संख्या शून्य हैं। अभियान के दौरान 65 लाउड स्पीकर की ध्वनि मानक के अनुसार कराई गई हैं। वहीं 100 लाउड स्कीकर या ध्वनि यंत्रों को उतराया गया हैं। इसमें सबसे ज्यादा मुहम्मदाबाद गोहाना में 28 तो घोसी में 15 और दक्षिण टोला में 17 लाउडस्पीकर की संख्या है। ड्रोन से की निगरानी लाउडस्पीकर और छतों पर रखे ईंट पत्थर हटवाए इंदारा के अदरी नगर पंचायत में थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को ड्रोन कैमरे से निगरानी की। थानाध्यक्ष ने कहा कि संभल में हुई घटना को देखते हुए मनबढ़ों पर निगरानी की जा रही है। कुछ मस्जिदों पर लाउडस्पीकर भी दिखे। चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर उतरवा दिया। पुलिस ने एक घंटे ड्रोन उड़ाकर सर्वे किया। जिन घरों, स्थानों पर ईंट-पत्थर जमा थे, पुलिस ने उन्हें वहां से हटवाया। चौकी प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि निगरानी के दौरान कहीं किसी भी छत पर कैमरा या कोई भी अराजक और अवैध पदार्थ नहीं होना चाहिए। जिसके लिए ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। इस दौरान ड्रोन ऑपरेटर कांस्टेबिल महेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, अखिलेश, संजीव सिंह, अजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

9 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

14 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

15 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

16 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

16 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

16 hours ago