कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। खरीफ विपणन हेतु धान खरीद के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में धान खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी केंद्र प्रभारी शासन की नीतियों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से धान खरीद सुनिश्चित करें। केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न होने पाए और प्रभारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लघु व सीमांत किसानों को धान क्रय में प्राथमिकता मिले। उन्होंने प्रभारियों को टोकन समय पर जारी करने और उनसे संपर्क करते हुए धान क्रय का निर्देश दिया, ताकि केंद्र पर किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने पावर डस्टर सहित अन्य उपकरणों की मरम्मत 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि सभी तहसीलों के एसडीएम से समन्वय करते हुए किसानों का सत्यापन जल्द से जल्द पूर्ण करें। केंद्रों पर क्रय की रोजाना रिपोर्ट लेकर प्रस्तुत करें। साथ ही एक कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट में स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि धान परिवहन ठेकेदार द्वारा धान प्रेषण हेतु लगाये गये वाहनों का जी०पी० एस० के माध्यम से ट्रैकिंग कराएं। समितियों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम और पत्रावलियों का उचित रख रखाव सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया।
इससे पूर्व डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान क्रय का लक्ष्य 02 लाख मीट्रिक टन है। जिला कृषि अधिकारी, महराजगंज द्वारा अवगत कराया गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु धान उत्पादन 517.630 मी०टन, उत्पादकता 29:08 कु०/हे० एवं आच्छादन 1.77 लाख हे० है। खरीफ़ विपणन वर्ष 2024-25 में सामान्य धान का समर्थन मूल्य रु० 2300/- निर्धारित किया गया है, जो कि गत वर्ष रू0 2,183/- के सापेक्ष रू0 117 अधिक है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु जनपद में कुल 27,79,402 गाँठ नये जूट बोरे खरीद हेतु उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त धान बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मिल सम्बद्धीकरण एन०आई०सी० द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल पर स्वचालित व्यवस्था द्वारा किया जायेगा।
इस दौरान कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, एलडीएम बी.एन. मिश्रा समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी(सहकारिता) सहित बड़ी संख्या में केंद्र प्रभारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

1 hour ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

1 hour ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

1 hour ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

2 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

2 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

4 hours ago