नाली निर्माण न होने से नगर वासियों में आक्रोश

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)श्रीदत्तगंज बाजार के सड़कों के निर्माण के बाद सड़क के किनारे दोनों तरफ़ पटरी व नाली का निर्माण नही किया गया है। सड़क के किनारे पटरी व नाली का निर्माण न होने से बाजार वासियों के घरों का पानी निकलना दूभर हो गया है। हालात उस समय काफी खराब हो जाती है जब बरसात का पानी का निकास न होने से सड़क किनारे पानी भरा रहता है। ऐसे में बाजरवासियो का सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है। दूकानदार राम पियारे,देवतादीन,असगर, मोहम्मद अली का कहना है कि प्रशासन ने बाजार में पक्की सड़क बनवा दिया लेकिन सड़क की पटरी व उसके किनारे पर नाली का निर्माण नहीं किया। इससे दूकानों व सड़क के बीच गड्ढे होने से उसमें पानी भरा रहता है। दूकानदार व उनके मकानों के पानी निकास की समुचित व्यवस्था न होने से उसका पानी सड़कों पर भरा रहता है। बाजार वासियों ने प्रशासन से सड़क किनारे पटरी व नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

3 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

4 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

5 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

5 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

5 hours ago